✍️बरगदहा गांव में पोल से काफी नीचे लटक रहा बिजली का तार, हादसे का बन सकता है कारण✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️बरगदहा गांव में पोल से काफी नीचे लटक रहा बिजली का तार, हादसे का बन सकता है कारण✍️
‼️रायबरेली (जगतपुर)‼️

✍️बरगदहा गांव को जाने वाले मार्ग पर एक पोल से काफी नीचे लटकता बिजली का तार हादसे को दावत दे रहा है। ग्रामीणों की मानें तो यह तार काफी समय से झूल रहा है और अब वह एक पेड़ से छूने लगा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीण आशीष त्रिपाठी ,सचिन, शिवा, प्रकाश, नानू, जय प्रकाश, शनि, शिवम, प्रदीप त्रिवेदी और पिंकू तिवारी ने इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस

तरह के लटकते तार और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। बच्चे और राहगीर इस रास्ते से गुजरते हैं, जिससे जान का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही तार को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुराने और जर्जर तारों की जांच कर उन्हें बदला जाए, जिससे भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



