✍️राष्ट्रध्वज की गरिमा को बनाए रखने की गुहार✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️राष्ट्रध्वज की गरिमा को बनाए रखने की गुहार✍️
👉प्रशासन से फटे राष्ट्रीय को बदलने और नए राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की मांग👈
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️ अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जन्मभूमि-कर्मभूमि शंकरपुर में लगा राष्ट्रीय ध्वज तेज हवा के चलते फट गया है। राना बेनी माधव सिंह पार्क में लगे राष्ट्रध्वज फटे हाल में हवा में लहराता दिखाई देता है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रध्वज कटे फटे लहराना राष्ट्रध्वज की गरिमा के विपरीत है। इसलिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है
कि फटे राष्ट्रीय ध्वज को बदलकर उसके स्थान पर नए राष्ट्रीय ध्वज को लगाया जाए। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और नए राष्ट्रीय ध्वज को लगाना चाहिए ताकि राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बना रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



