✍️बाइक बाइक में टक्कर एक युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर ✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️बाइक बाइक में टक्कर एक युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर ✍️
‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे ऊंचाहार रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के पास दो बाइक सवार युवक की आपस में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार युवक देवनाथ अग्रहरि सन ऑफ राम प्रसाद अग्रहरि उम्र 50 वर्ष निवासी पुरे सेमान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए तभी ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर लाइक अहमद ने घायल युवक का

प्राथमिक उपचार किया। वही उपचार के बाद जब सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर से बात हुई तो उन्होंने बताया कि एक युवक घायल अवस्था में आया था जिसका प्राथमिक उपचार किया गया हालत गंभीर होने के कारण उसे फौरन जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं जब थाना प्रभारी अजय कुमार राय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



