✍️सलोंन रोड पर कचरे से पट्टी नालियां, स्थानीय लोग सफाई की मांग पर अड़े✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️सलोंन रोड पर कचरे से पट्टी नालियां, स्थानीय लोग सफाई की मांग पर अड़े✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
✍️विकास क्षेत्र के अंतर्गत सलोंन रोड पर नालियों में लंबे समय से जमा कचरे के कारण पानी का बहाव रुक गया है। नालियां पूरी तरह से पट जाने से आसपास गंदगी फैलने लगी है। हालांकि सड़क पर पानी भरने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन नालियों में पानी के जमाव से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा है। स्थानीय निवासियों कुलदीप, छोटू, कल्लू, शिवा, बैजनाथ, सीताराम और बैजू ने बताया कि नालियों की सफाई न होने से कचरे का ढेर जमा है, जिससे बरसात के मौसम में हालात
और बिगड़ सकते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो पानी का निकास पूरी तरह रुक सकता है, जिससे आगे चलकर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार विभाग को नालियों की सफाई कराने की मांग रखी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में तत्काल सफाई कार्य शुरू किया जाना जरूरी है✍️
✍️फास्ट न्यूज यूपी से प्रफुल्ल सिंह की रिपोर्ट



