✍️जिगना बाईपास पर अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर पशु चिकित्सक ने किया प्राथमिक उपचार, बजरंग दल और एंबुलेंस की टीम ने की मदद✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जिगना बाईपास पर अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर पशु चिकित्सक ने किया प्राथमिक उपचार, बजरंग दल और एंबुलेंस की टीम ने की मदद✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️

✍️रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित जिगना बाईपास के पास एक दुर्घटना हुई। एक अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाय के पिछले पैरों में चोट आई। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक शैलेश कुमार पटेल और उनकी टीम ने एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस की मदद से घायल गाय को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

शैलेश कुमार ने तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार को सूचित किया। डॉ. दिलीप कुमार अपनी टीम के सदस्य अनुपम सिंह और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया। वही इस मौके पर जिगना प्रधान कृष्ण कुमार पटेल,शिखर तिवारी प्रखंड उपाध्यक्ष ,प्रणव सिंह प्रखंड मंत्री ,धीरेन्द्र सिंह प्रखंड सह संयोजक अजय मौर्य कार्यकर्ता एनएचएआई पायलेट रज्जन यादव, ईएमटी शिवम सिंह,हेल्फर प्रमोद मौर्य भी वहां उपस्थित थे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



