✍️विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीएचसी जगतपुर में विशेष आयोजन मरीजों को फल-मिठाई बांटी, डॉक्टरों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीएचसी जगतपुर में विशेष आयोजन मरीजों को फल-मिठाई बांटी, डॉक्टरों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। अधीक्षक एलपी सोनकर की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं। अधीक्षक सोनकर ने फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। वे दवाओं के सही उपयोग और मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में
डॉक्टर लाइक अहमद, डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव और डॉक्टर श्रीगल राज शामिल हुए। इसके अलावा फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी, महेंद्र कश्यप, अनुज कुमार और अच्युत यादव समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सकारात्मक माहौल बना। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से मरीजों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होता है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



