✍️जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई गांवों और चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया।पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साईपुर गांव सहित अन्य गांवों के बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 शामिल हैंकार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। इस अवसर पर उप निरीक्षक अमित सिंह, पंचम लाल सोनकर, गुलाम, काशी राम और कॉन्स्टेबल दीपक यादव, पवन, हरेंद्र तथा रवि मौजूद रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



