✍️रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 अभियान, महिलाओं को किया जागरूक उमरपुर गांव और फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित ✍️

✍️रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 अभियान, महिलाओं को किया जागरूक उमरपुर गांव और फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित ✍️
‼️मिल एरिया,रायबरेली‼️
✍️रायबरेली के उमरपुर गांव और फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं, बच्चियों और अध्यापिकाओं को जागरूक किया गया।मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम का उपयोग कर लोगों तक संदेश पहुंचाया।कार्यक्रम में बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 शामिल हैं।छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि ऐसे अभियानों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें सशक्त महसूस करने में मदद मिलती है✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️