उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️मिशन शक्ति अभियान: हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी मिशन शक्ति अभियान: हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️मिशन शक्ति अभियान: हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी मिशन शक्ति अभियान: हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️

✍️रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति अभियान’ का पांचवां चरण आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों और महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन भी किया गया।जगतपुर के सलोन रोड स्थित पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और अध्यापिकाओं को सशक्त बनाना था।विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ महिलाओं को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। इन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए वे अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचा सकती हैं।पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत रघु राजगंज और कंपोजिट विद्यालय ग्राम मिल्खा साहब में भी बच्चों और महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 जैसे नंबर शामिल थे।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उप निरीक्षक अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीशान शाहिद और कॉन्स्टेबल पवन, हरेंद्र, रवि, राम,  दीपांशु तथा महिला कॉन्स्टेबल एकता श्रीवास्तव, आरती शर्मा, आरती यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *