उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️आरएसएस ने मनाया शताब्दी वर्ष जगतपुर में स्वयंसेवकों का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत ✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️आरएसएस ने मनाया शताब्दी वर्ष जगतपुर में स्वयंसेवकों का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत ✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली ‼️

✍️रायबरेली के जगतपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपना शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला संघ चालक जागेश्वर दयाल द्विवेदी और खंड कार्यवाह जितेंद्र त्रिपाठी सह खंड कार्यवाहक सचिन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने गणवेश धारण कर पथ संचलन किया। यह मार्च जगतपुर के डलमऊ रोड स्थित श्री बलिकरण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतपुर चौराहे के चारों ओर लगभग 1 किलोमीटर तक चला। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजते रहे।समाजसेवी संस्था भारत न्यास ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा जगतपुर गूंज उठा। संघ का लक्ष्य प्रत्येक घर तक अपने विचारों को पहुंचाना है।इस मौके पर जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम भी स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल गश्त में शामिल रही। उप निरीक्षक अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीशान शाहिद, हेमंत, अजय मौलिक, कांस्टेबल पवन यादव, रवि, हेमंत और दीपक यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इनमें देवेंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), रंजीत सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), दिवाकर सिंह, सूर्यभान सिंह, ब्रजेश सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह (पुत्तन सिंह), मुन्ना मिश्रा, अंबिका सिंह, एसपी सिंह चौहान (प्रमोद सिंह), कल्लू पंडित, अंकित द्विवेदी (मंडल उपाध्यक्ष), अजय त्रिपाठी (मंडल महामंत्री), कृष्ण कुमार पटेल (मंडल अध्यक्ष भाजपा), राकेश सिंह चौहान (मंडल उपाध्यक्ष) और पप्पू सिंह चौहान सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे✍️

0-3840×2160-0-0#

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *