उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️मिशन शक्ति अभियान: पुलिस ने छात्रों को हेल्पलाइन नंबर बताए जगतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित ✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️मिशन शक्ति अभियान: पुलिस ने छात्रों को हेल्पलाइन नंबर बताए जगतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित ✍️

‼️जगतपुर रायबरेली‼️✍️रायबरेली के जगतपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस टीम ने बच्चों को वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त, उन्हें जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के विशेष नंबरों की रंगोली बनाकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया।कार्यक्रम में उप निरीक्षक अमित सिंह और पंचम लाल सोनकर भी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी, निर्मला मिश्रा, शालिनी जैन, राधा सिंह, नीता देवी (एसएमसी अध्यक्ष), संतोष मिश्र, डॉ. संजय सिंह, अमित सिंह, लवकुश वर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जगतपुर पुलिस टीम से कांस्टेबल रवि जयदेव, राकेश यादव और पीआरडी शीला, अनिता, आरती भी कार्यक्रम में शामिल थीं✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *