✍️झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा जय परशुराम, करणी सेना प्रवक्ता के तीखे बोल✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा जय परशुराम, करणी सेना प्रवक्ता के तीखे बोल✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
✍️ विकासखंड क्षेत्र के टाघन ग्राम सभा स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज और विभिन्न संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया।
धूमधाम से हुआ पूजनोत्सव
जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूल-माला, धूप-बत्ती और लड्डुओं का भोग लगाकर आरती उतारी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करणी सेना के प्रवक्ता सचिन तिवारी, पत्रकार रितिक तिवारी, पत्रकार राघवेंद्र शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
विवादित बयान: दामोदर यादव पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के प्रवक्ता सचिन तिवारी के एक बयान ने सियासी गरमाहट पैदा कर दी है। दामोदर यादव द्वारा पूर्व में दिए गए किसी बयान पर पलटवार करते हुए सचिन तिवारी ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने कहा, “जो लोग कहते हैं कि मैं भगवान परशुराम को नहीं जानता, मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि भगवान परशुराम तुम्हारे बाप हैं।” प्रवक्ता की यह टिप्पणी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर देव तिवारी, अभिषेक बाजपेई, नितिन त्रिवेदी, हिमांशु तिवारी, पीयूष तिवारी, अजय त्रिपाठी, बंटी मिश्रा, सूरज पांडे, विनय त्रिपाठी, संतोष तिवारी, युवराज सिंह, अनुराग दीक्षित, मोनू सिंह, पिंकू तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया✍️
✍️रिपोर्ट📍 रितिक तिवारी 📍 ✍️



