✍️भीषण गर्मी में अघोषित कटौती और जर्जर सिस्टम ने छीनी जगतपुर की चैन: राकेश सिंह राना✍️

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️भीषण गर्मी में अघोषित कटौती और जर्जर सिस्टम ने छीनी जगतपुर की चैन: राकेश सिंह राना✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली ‼️ 
✍️जगतपुर चौराहे का ट्रांसफार्मर फूंका, पावर हाउस में केबल जलना बना आम बात; जिला पंचायत सदस्य ने अवर अभियंता को लिखा पत्र
जगतपुर, रायबरेली। एक ओर जहां आसमान से बरसती आग और हीटवेव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं जगतपुर विद्युत उपकेंद्र की चरमराई व्यवस्था ने क्षेत्रीय जनता की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है। अघोषित बिजली कटौती और रखरखाव के अभाव में आए दिन फुंक रहे ट्रांसफार्मर व केबलों को लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने अवर अभियंता (JE) जगतपुर को पत्र लिखकर कड़ा रोष व्यक्त किया है।
24 घंटे में 8 बार कटौती, अंधेरे में डूबी रातें राकेश सिंह राना ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रोस्टिंग के नाम पर 8 बार कटौती की गई, जो आधे घंटे से लेकर दो-दो घंटे तक जारी रही। आलम यह है कि पूरी रात बिजली गायब रहने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि रोस्टिंग शासन स्तर से होती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर रखरखाव (Maintenance) की जिम्मेदारी विभाग की है, जिसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है।”
धू-धू कर जले उपकरण, मेंटेनेंस शून्य शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया कि:
जगतपुर चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया।
पावर हाउस के भीतर आए दिन केबल जलना अब एक सामान्य घटना बन गई है।
बीते दिनों डलमऊ रोड पर एमसीबी जलने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर रोज खराब हो रहे हैं, जिससे किसान और आम नागरिक बेहाल हैं।उच्चाधिकारियों से पत्राचार की मांग जिला पंचायत सदस्य ने अवर अभियंता से मांग की है कि अघोषित कटौती को रुकवाने के लिए उच्चाधिकारियों को तत्काल पत्राचार करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर पर शासन और प्रशासन के संपर्क में हैं, लेकिन विभाग को अपनी टीम बनाकर उपकरणों की पहले से जांच (Pre-maintenance) करनी चाहिए ताकि जनता को इस तपिश में निर्बाध बिजली मिल सके✍️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️



