✍️महाराणा प्रताप की जयंती पर करणी सेना ने भरी हुंकार, जगतपुर में निकाली विशाल शौर्य यात्रा✍️
महाराणा प्रताप ने हमें स्वाभिमान से जीना सिखाया: करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी

✍️महाराणा प्रताप की जयंती पर करणी सेना ने भरी हुंकार, जगतपुर में निकाली विशाल शौर्य यात्रा✍️
👉जगतपुर, रायबरेली👈
📍रिपोर्ट रितिक तिवारी📍

✍️वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर आज क्षेत्र में करणी सेना के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ और ‘जय राजपूताना’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा में भारी संख्या में युवा और करणी सेना के पदाधिकारी भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए।
महाराणा प्रताप ने हमें स्वाभिमान से जीना सिखाया: करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी
यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में हुंकार भरते हुए कहा:
”महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी और घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन विदेशी आक्रांताओं के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। महाराणा प्रताप ने हमें विपरीत हालातों में भी स्वाभिमान और वीरता के साथ जीना सिखाया है। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करना चाहिए।”
भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल
जगतपुर में निकाली गई इस विशाल यात्रा का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। वही गाड़ियों की रैली के साथ राणा बेनी माधव सिंह सिंह विद्यालय के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों और महाराणा प्रताप के जयकारों ने युवाओं में अभूतपूर्व जोश भर दिया।
इस अवसर पर करणी सेना के करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी ,युवा जिलाध्यक्ष पिंकू सिंह, छोटू सिंह, एसपी सिंह, उत्कर्षतिवारी,राघवेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह,सानिध्य सिंह, हर्षित सिंह,निर्भय सिंह, रितिक तिवारी और अंशुल, अभय बघेल,प्रणव सिंह, समेत तमाम करणी सैनिक शामिल रहे स्थानीय पदाधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में मातृशक्ति, प्रबुद्ध जन और युवा वर्ग मौजूद रहे। यात्रा का समापन महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और महाआरती के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ✍️



