उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️अटल आवासीय विद्यालय की चयन परीक्षा में ऋषभ कुमार ने मारी बाजी, क्षेत्र में खुशी की लहर✍️

Fast News UP

 

✍️अटल आवासीय विद्यालय की चयन परीक्षा में ऋषभ कुमार ने मारी बाजी, क्षेत्र में खुशी की लहर✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली (रिपोर्ट: रितिक तिवारी)‼️

✍️जगतपुर क्षेत्र के ग्राम सराय श्री बख्श निवासी ऋषभ कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। ऋषभ कुमार के चयन से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
ऋषभ कुमार, जो प्राथमिक विद्यालय सराय श्री बख्श के छात्र हैं, की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई
ऋषभ की इस सफलता पर खुशी जाहिर करने और उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:
मुकेश चंद्र जी (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सराय श्री बख्श)
देवेंद्र सिंह जी (ग्राम प्रधान)
एस.पी. सिंह चौहान (मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा जगतपुर)
शिक्षिकाएं: नूतन सिंह एवं आरती सिंह
अन्य: पम्मी सिंह, रमापति विश्वकर्मा आदि।
शिक्षकों और ग्रामीणों ने ऋषभ के पिता वीरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए छात्र के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश को इस सफलता का श्रेय दिया✍️

 


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *