उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️अवैध कब्जे की भेंट चढ़ रहा सरकारी तालाब, ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत✍️

Fast News UP

 

✍️अवैध कब्जे की भेंट चढ़ रहा सरकारी तालाब, ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत✍️

‼️ऊंचाहार, रायबरेली‼️

✍️ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोधन में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने तालाब की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण और प्लाटिंग को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम प्रधान इंद्रजीत पांडेय द्वारा एसडीएम ऊंचाहार को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम रोधन (परगना डलमऊ) में स्थित गाटा संख्या 233, जिसका कुल रकबा 0.2630 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा इस बेशकीमती सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा है।

ग्राम सभा को हो रही अपूर्णीय क्षति

शिकायती पत्र में प्रधान ने स्पष्ट किया है कि तालाब की भूमि पर हो रहे इस अवैध कब्जे से ग्राम सभा को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे जनहित के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यदि इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो भविष्य में जल संरक्षण और गांव के पारिस्थितिक तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा।

कार्रवाई की मांग

ग्राम प्रधान ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मौके पर जांच कराकर अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त कराया जाए और सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है और वे प्रशासन के अगले कदम का इंतज़ार कर रहे हैं।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *