अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकृषिकौशाम्बीक्राइमखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगैजेट्सगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीटेक्नोलॉजीदेवरियादेशधार्मिकपीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामनोरंजनमहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीराजनीतिरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरलाइफस्टाइलवाराणसीविदेशव्यापारशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जगतपुर पोस्ट ऑफिस में कर्मचारियों की मनमानी? कार्यालय खुला, लेकिन निर्धारित समय तक नहीं पहुंचे कर्मचारी

Fast News UP

रायबरेली/जगतपुर।
जगतपुर पोस्ट ऑफिस में कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्धारित कार्यालय समय के बाद भी करीब आधे घंटे तक कोई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचा।

जब फास्ट न्यूज़ यूपी की टीम मौके पर पहुंची, तब पोस्ट ऑफिस खुला हुआ था, लेकिन किसी भी काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सभी काउंटरों पर “सर्वर फेल” का बोर्ड लगा हुआ था, जबकि कार्यालय पूरी तरह कर्मचारियों से खाली था।


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी केवल चार घंटे की है और सभी कर्मचारी लगभग सुबह 11 बजे तक कार्यालय पहुंचते हैं। यदि यह दावा सही है, तो यह व्यवस्था और निर्धारित कार्यालय समय को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इसी दौरान जब समाचार टीम वीडियो बना रही थी, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। नाम पूछे जाने पर उसने अपना परिचय देने से भी इनकार कर दिया, जिससे मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया।
अब सवाल यह है कि यदि कार्यालय निर्धारित समय पर खुल जाता है, तो कर्मचारी समय पर क्यों नहीं पहुंचते? आम जनता अपने डाक और बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए समय से कार्यालय पहुंचती है, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फास्ट न्यूज़ यूपी संबंधित विभाग से इस मामले में जवाब और आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा करता है, ताकि आम नागरिकों को समय पर और बेहतर डाक सेवाएं मिल सकें।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *