उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर में बजरंग दल ने पेश की मानवीय संवेदना: सड़क पर घायल गोवंश का कराया त्वरित उपचार✍️

Fast News UP

 

✍️जगतपुर में बजरंग दल ने पेश की मानवीय संवेदना: सड़क पर घायल गोवंश का कराया त्वरित उपचार✍️

‼️जगतपुर , रायबरेली‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️

✍️स्थानीय ओमनगर क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर सेवा भाव और मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। सड़क पर एक गोवंश के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंच गए।
कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल पशु की सहायता करते हुए ‘1962 पशु चिकित्सा एंबुलेंस’ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई और घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिल जाने से बेजुबान पशु को काफी राहत मिली है।

इन कार्यकर्ताओं की रही सराहनीय भूमिका*
इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने और गोवंश के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में बजरंग दल के निम्नलिखित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया:

 शैलेश पटेल (प्रखंड संयोजक)

 प्रणव प्रताप सिंह (प्रखंड मंत्री)

गब्बर सिंह (कार्यकर्ता)

सागर चौहान (कार्यकर्ता)

चमन सिंह (कार्यकर्ता)

मनीष पटेल (कार्यकर्ता)

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का संदेश:*सड़क पर किसी भी बेजुबान को घायल अवस्था में देखना विचलित करने वाला है। हमारा कर्तव्य है कि हम आगे आकर उनकी मदद करें। हम आम जनता से भी अपील करते हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत पशु चिकित्सा टीम को सूचित करें।”
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घायल गोवंश की पूरी देखभाल की, जिसकी स्थानीय निवासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

 


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *