✍️ग्राम पंचायत बैरीहार में प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया वृहद वृक्षारोपण✍️

✍️ग्राम पंचायत बैरीहार में प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया वृहद वृक्षारोपण✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली ‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️


उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से 12 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत बैरीहार में उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया। शासन द्वारा तय समय सारणी के अनुसार, रविवार को ग्राम पंचायत बैरीहार स्थित अन्नपूर्णा भवन के पास एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जिम्मेदारों ने मिलकर कई छायादार और फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय लेखपाल राहुल त्रिवेदी, कानूनगो धर्मेंद्र द्विवेदी, कोटेदार अशोक कुमार एवं प्रशासक करन बहादुर सिंह उपस्थित रहे। इन सभी ने मिलकर अन्नपूर्णा भवन परिसर के समीप विधि-विधान से पौधों को मिट्टी दी और जल अर्पण कर इस महाअभियान को सफल बनाया।
पर्यावरण बचाने का दिया संदेश:
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखरेख और सुरक्षा करना भी हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे और सभी ने इस हरित पहल की सराहना की।


