✍️सेमरा गांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण, अधिकारियों व ग्रामीणों ने रोपे पौधे✍️

✍️सेमरा गांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण, अधिकारियों व ग्रामीणों ने रोपे पौधे✍️
‼️राही,रायबरेली (सेमरा)‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️
✍️पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ रविवार (12 जुलाई) को ग्राम सभा सेमरा में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का भव्य आयोजन किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पूर्ति अधिकारी (सदर) प्रशांत सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी (अमावा) शशिकांत शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर की गई। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी प्रशांत सिंह ने कहा कि पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान हमारी जननी और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम है।इस महायज्ञ में ग्राम सचिव शैलेंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान चंदन सिंह, रोजगार सेवक दीपचंद और कोटेदार दुर्गेंद्र प्रताप सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।भाजपा बूथ अध्यक्ष अतुल सिंह और भोले सिंह सहित भारी संख्या में मौजूद सम्मानित ग्रामवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम सभा को हरित और समृद्ध बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।✍️


