उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क: बनने के सालभर के भीतर ही बीच राह में धंसा गहरा गड्ढा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जाने वाले मरीज और कई गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर✍️

Fast News UP

✍️भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क: बनने के सालभर के भीतर ही बीच राह में धंसा गहरा गड्ढा,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जाने वाले मरीज और कई गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

✍️रायबरेली जिले के विकासखंड जगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत बरगदहा-बैरीहार संपर्क मार्ग के निर्माण में बरती गई लापरवाही अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। इस संपर्क मार्ग को बने अभी एक साल का समय भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन पहली कुछ बरसातों में ही सड़क की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। मार्ग के ठीक बीचों-बीच एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है

📍कई गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग, CHC पहुंचने में हो रही भारी दिक्कत📍

0-2160×3840-0-0#

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस मुख्य मार्ग से रोजाना टाघन, बरगदहा, बैरीहार, रामगढ़ और भेलवा जैसे कई प्रमुख गांवों के सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। सबसे गंभीर बात यह है कि टाघन गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के लिए भी यही एकमात्र मुख्य रास्ता है। सड़क के बीचों-बीच हुए इस गहरे गड्ढे के कारण एम्बुलेंस और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है।
गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
एक साल के भीतर ही पक्की सड़क का इस तरह टूटकर धंस जाना लोक निर्माण विभाग (PWD) या संबंधित कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में घोर लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द इस गड्ढे को दुरुस्त कराया जाए✍️

0-2160×3840-0-0#

Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *