✍️ट्रेन से गिरकर युवक का कटा हाथ और पैर का पंजा, हालत गंभीर✍️

✍️ट्रेन से गिरकर युवक का कटा हाथ और पैर का पंजा, हालत गंभीर✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️
‼️रिपोर्ट रितिक रितिक‼️
✍️जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। नौचंदी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका बायाँ हाथ और दाहिने पैर का पंजा कट गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। रीवा (मध्य प्रदेश) के चाक घाट निवासी रोहित बेलदार (पुत्र हरिश्चन्द्र बेलदार) अपने मौसा मनीष कुमार और साथी अमर सिंह के साथ मजदूरी करने गुजरात जा रहा था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर मौके पर हड़कंप मच गया। साथ में यात्रा कर रहे परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जगतपुर पहुँचाया। जहां पे डॉक्टर लाइक अहमद ने उनका प्राथमिक उपचार किया वही हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा पुलिस से बात हुई तो उन्होंने बताया कि , घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है✍️


