✍️सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल,अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक✍️

✍️सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल,अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली।‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️
✍️क्षेत्र के बेला टेकाई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे एक ही परिवार के चार लोग अचानक कुत्ते के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुँचाया गया, जहाँ सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद ने उनका प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाएं दीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर (थाना ऊंचाहार) निवासी विजय (35 वर्ष) पुत्र राजेंद्र अपनी बाइक से परिवार के साथ जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी शांति देवी (30 वर्ष), दो वर्षीय मासूम बेटा आदित्य और माँ शीमा देवी (50 वर्ष) पत्नी राजेंद्र सवार थे।जैसे ही बाइक बेला टेकाई के पास पहुँची, तभी अचानक सड़क के बीचों-बीच एक कुत्ता आ गया।

कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चला रहे विजय का वाहन से नियंत्रण छूट गया और बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चारों लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस/निजी वाहन से सभी को सीएचसी जगतपुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।✍️
‼️घायलों का इलाज करते हुए सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद‼️




