उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर में अनियंत्रित होकर स्लिप हुई बाइक, युवती की दर्दनाक मौत, साथी घायल✍️

Fast News UP

 

✍️जगतपुर में अनियंत्रित होकर स्लिप हुई बाइक, युवती की दर्दनाक मौत, साथी घायल✍️

​‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा धोबहा पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल स्लिप होने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम उखरहा (मजरे खैरहनी पहाड़गढ़) निवासी चाँदनी (22) पुत्री जागेश्वर उर्फ कल्हर शनिवार को अपने रिश्तेदार दीपू पुत्र जंगबहादुर निवासी पूरे रामबक्श (मजरे अम्बारा मथई, थाना गदागंज) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बुआ के घर पूरे चौहानन से लक्ष्मणपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वे बड़ा धोबहा पुल के समीप पहुंचे, अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई।हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत चाँदनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामूली चोटिल दीपू का प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

​जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा का वक्तव्य

घटना की सूचना सीएचसी से प्राप्त हुई थी। सीएचसी जगतपुर से मिली पीआई (सूचना) के आधार पर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *