उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️सिद्ध श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु✍️

Fast News UP

 

✍️सिद्ध श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️
‼️रिपोर्ट: रितिक तिवारी‼️

✍️रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत हरपुर हल्ला गांव स्थित सिद्ध श्रीपति पीठ बाबा बिहारी दास की कुटिया पर ‘मानस परिवार’ के तत्वावधान में बीते मंगलवार शाम 4 बजे से भव्य एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्ध श्रीपति पीठ मानस परिवार के पूज्य श्री गोविंद जी महाराज एवं सर्वेश त्रिवेदी जी द्वारा संगीतमय भजनों एवं चौपाइयों के साथ किया गया। मानस परिवार के मधुर भजनों पर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। इस धार्मिक अनुष्ठान में हरपुर हल्ला सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु पहुंचे और प्रभु श्री राम व हनुमान जी की भक्ति का आनंद लिया।
सुंदरकांड पाठ के समापन पर भव्य आरती उतारी गई, जिसके पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के बीच जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने भी पूजा अर्चना की वही वह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही ज्ञानेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह, पीयूष सिंह, अंशु बाजपेई, पवन सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *