उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर के झारखण्डेश्वर मन्दिर में प्रथम सोमवार को होगा विशाल भण्डारा एवं भजन संध्या का आयोजन✍️

Fast News UP

✍️जगतपुर के झारखण्डेश्वर मन्दिर में प्रथम सोमवार को होगा विशाल भण्डारा एवं भजन संध्या का आयोजन✍️

​‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

​✍️श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रीपति पीठ मानस परिवार एवं समस्त शिव भक्तों के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम सोमवार, 03 अगस्त 2026 को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रायबरेली के जगतपुर स्थित प्रसिद्ध झारखण्डेश्वर मन्दिर परिसर में दोपहर 02:00 बजे से प्रारम्भ होगा। इस दौरान विशाल भण्डारे के साथ-साथ संगीतमय शाम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में श्रीपति पीठ परिवार द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक सर्वेश त्रिवेदी अपनी मधुर वाणी में भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा भक्तिमय संध्या का आनंद लेने की अपील की है✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *