उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर पुलिस का सराहनीय कदम: कांवड़ यात्रियों के लिए बिछाया सेवा का कालीन, जलपान कराकर जीता श्रद्धालुओं का दिल✍️

Fast News UP

✍️जगतपुर पुलिस का सराहनीय कदम: कांवड़ यात्रियों के लिए बिछाया सेवा का कालीन, जलपान कराकर जीता श्रद्धालुओं का दिल✍️

जगतपुर, रायबरेली 

‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️

सावन के पावन माह में पवित्र गंगाजल लेकर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए शिवालयों की ओर कदम बढ़ा रहे शिवभक्तों की सेवा में जगतपुर पुलिस का एक मानवीय और सराहनीय चेहरा सामने आया है। जगतपुर कोतवाली पुलिस ने न केवल कानून-व्यवस्था की कमान मजबूती से संभाली, बल्कि क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों का आत्मीयता और श्रद्धाभाव के साथ भव्य स्वागत कर मिसाल कायम की है।

​जगतपुर कोतवाल वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे और आसपास के मार्गों से गुजर रहे श्रद्धालुओं के लिए विश्राम और जलपान की समुचित व्यवस्था की। यात्रा की थकान मिटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने खुद आगे बढ़कर कांवड़ियों को शीतल जल, फल और फलाहार का वितरण किया। सुरक्षा के चुस्त-दुरुस्त इंतजामों के बीच पुलिस के इस संवेदनशील और सेवाभावी रूप को देखकर कांवड़ यात्री अभिभूत नजर आए और उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

“कांवड़ यात्रियों की सेवा करना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह पुण्य और मानवता से जुड़ा कार्य है। पुलिस का मूल ध्येय सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सेवा और संवेदना का भाव बनाए रखना है। कानून-व्यवस्था और जनसेवा दोनों हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं।”

वागीश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक (कोतवाली जगतपुर)

इस दौरान पुलिसबल के अधिकारियों व जवानों ने दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहने के बावजूद पूरे उत्साह के साथ शिवभक्तों का अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों ने भी जगतपुर पुलिस की इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *