✍️संकट मोचन धाम में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु✍️

✍️संकट मोचन धाम में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️
✍️विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पूरे रघुवीर त्रिवेदी स्थित संकट मोचन धाम में शनिवार को भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। हनुमान जी के पूजन-अर्चन से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।पूजन के उपरांत गायक मंडली ने ढोलक और मंजीरों की थाप पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत कर पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया।
भजनों और चौपाइयों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पाठ की समाप्ति पर विधि-विधान से महाआरती की गई और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन राम दुलारे त्रिवेदी एवं सर्वेश त्रिवेदी द्वारा किया गया। अनुष्ठान के दौरान मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र तिवारी, योगेंद्र तिवारी, मनोज त्रिवेदी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे✍️
(रिपोर्ट: रितिक तिवारी)



