✍️15 अगस्त: ग्राम सभा भीख में स्वतंत्रता दिवस का 80वां पर्व धूमधाम से मना, मिनी सचिवालय पर हुआ ध्वजारोहण✍️

✍️15 अगस्त: ग्राम सभा भीख में स्वतंत्रता दिवस का 80वां पर्व धूमधाम से मना, मिनी सचिवालय पर हुआ ध्वजारोहण✍️
‼️जगतपुर, रायबरेली ‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️
✍️विकासखंड जगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा भीख में 15 अगस्त के अवसर पर 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय परिसर में संपन्न हुआ, जहां ग्राम प्रधान अमर बहादुर यादव द्वारा गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया।
राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश की आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने गांव के विकास और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों में मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की✍️



