✍️जगतपुर में जलभराव बनी आफत: चौराहे से 400 मीटर दूर रायबरेली मार्ग पानी से लबालब, स्कूली बच्चे व ग्रामीण परेशान✍️

✍️जगतपुर में जलभराव बनी आफत: चौराहे से 400 मीटर दूर रायबरेली मार्ग पानी से लबालब, स्कूली बच्चे व ग्रामीण परेशान✍️
📍जगतपुर (रायबरेली)📍
📍रिपोर्ट रितिक तिवारी 📍
✍️कस्बे के जगतपुर चौराहे से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित रायबरेली मार्ग पर हर साल की तरह इस बार भी बारिश का पानी कहर बरपा रहा है। जरा सी बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों का पैदल निकलना तक दूभर हो गया है।स्थानीय निवासी और एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में इस मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा।

सड़क पर लबालब पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने आगे बताया कि इसी मार्ग से होकर नन्हे-मुन्ने बच्चे रोजाना विद्यालय जाते हैं। सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने और चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द संज्ञान लेकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके✍️



