उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस✍️

Fast News UP

✍️डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस✍️

​📍जगतपुर, रायबरेली (रिपोर्ट: रितिक तिवारी)📍

✍️क्षेत्र के धोबहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, भाषण और गीतों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।​उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक दिलीप जयंत ने उन्हें मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ने व देश सेवा के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान उपप्रबंधक शिवम जयंत, केशव सिंह, रोशन लाल, राम जी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों एवं बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *