✍️निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव को शिक्षकों ने दी भावपूर्ण विदाई✍️

✍️निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव को शिक्षकों ने दी भावपूर्ण विदाई✍️
‼️रोहनिया (रायबरेली)‼️
‼️रिपोर्ट रितिक तिवारी ‼️ 
✍️विकास क्षेत्र रोहनिया में 4 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देने वाले निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव को शिक्षकों ने भावपूर्ण विदाई दी। डॉ. यादव का स्थानांतरण विकास क्षेत्र डलमऊ में हुआ है। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ रोहनिया की अगुवाई व समस्त शिक्षकों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान बीईओ डॉ. सत्य प्रकाश यादव को सम्मानित करते हुए नए खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक का अभिनंदन भी किया गया।मुख्य अतिथि निवर्तमान खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने डॉ. यादव के कुशल व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवागत बीईओ नंदलाल रजक ने कहा कि ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए डॉ. यादव द्वारा शुरू किए गए प्रयासों को वे आगे बढ़ाएंगे।
शिक्षकों और छात्रों को दी नई पहचान
शिक्षकों ने बताया कि डॉ. सत्य प्रकाश यादव अपनी विशिष्ट कार्यशैली और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके कार्यकाल में रोहनिया के शिक्षकों और छात्रों ने जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन किया।
स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन शुक्ला, एआरपी अंकित यादव, लाल जी यादव, रामशरण यादव, हंसराज, रमेश चंद्र मिश्रा, रिचा अवस्थी, दीपक गुप्ता आदि ने अपने अनुभव साझा किए। मंच का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह (प्रा.वि. बरगदहा) ने किया और लिखित भावांजलि बीईओ महोदय को समर्पित की।
उपस्थित शिक्षकों ने कोलाज व मोमेंटो भेंट कर विदाई दी।इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रघुराज प्रसाद, राम सिंह, मोहम्मद अनवर अली, अजय कुमार यादव, सुरेश बहादुर यादव, ज्ञान बहादुर सिंह, सुशील कुमार, राजेश कुमार, शिवनाथ यादव, रामशरण यादव, प्रमोद कुमार, महेंद्र अग्रहरि, मनीष, विकास, नीतू, साधना, जया गुप्ता, अर्चना सहित ब्लॉक के शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ भूपेंद्र गुप्ता, विजय, उमेश व सुनील उपस्थित रहे✍️



