✍️जगतपुर की बेटी अवंतिका त्रिपाठी का केंद्रीय सचिवालय में ऑफिसर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर✍️

✍️जगतपुर की बेटी अवंतिका त्रिपाठी का केंद्रीय सचिवालय में ऑफिसर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर✍️
‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️, रिपोर्ट रितिक तिवारी 
✍️बेटियां जब सफलता की उड़ान भरती हैं, तो न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज गौरवान्वित महसूस करता है। जगतपुर क्षेत्र के डलमऊ रोड निवासी एवं शासकीय अधिवक्ता श्री जितेंद्र त्रिपाठी की सुपुत्री अवंतिका ने अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और देशसेवा के जज्बे के बल पर केंद्रीय सचिवालय, भारत सरकार में ऑफिसर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अवंतिका की इस स्वर्णिम सफलता से परिवार, गांव और पूरे जगतपुर में जश्न का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
जिला पंचायत सदस्य (जगतपुर) राकेश सिंह राना ने बिटिया अवंतिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अवंतिका का चयन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और भावुक कर देने वाला क्षण है। एक बेटी की सफलता के पीछे माता-पिता के अनगिनत त्याग, संस्कार और आशीर्वाद छिपे होते हैं। अवंतिका की यह सफलता केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि क्षेत्र की हजारों बेटियों के सपनों को पंख देने वाली प्रेरणा है।”उन्होंने कहा कि अवंतिका ने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पूरा जगतपुर परिवार और क्षेत्रवासी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज़ महसूस कर रहे हैं। परिजनों और शुभचिंतकों ने अवंतिका के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की है✍️



