उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️उड़वा की माटी ने अपने वीर सपूत अमर सेनानी राना बेनी माधव को किया नमन✍️

Fast News UP

 

✍️उड़वा की माटी ने अपने वीर सपूत अमर सेनानी राना बेनी माधव को किया नमन✍️

‼️जगतपुर (रायबरेली),रिपोर्ट रितिक तिवारी‼️

✍️आजादी की पहली लड़ाई के महान नायक अमर सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह की जन्मभूमि उड़वा में ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपने अमर सपूत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस पावन अवसर पर उड़वा ग्राम पंचायत के लोगों में अपने माटी के सपूत के प्रति गहरा गर्व और सम्मान देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि उड़वा की यह वही ऐतिहासिक भूमि है, जिसने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी को जन्म दिया। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश तिवारी, दर्शन पासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल चौरसिया, सुशील श्रीवास्तव, त्रिलोकी सिंह, रण बहादुर सिंह, छत्रपाल यादव, देवनाथ यादव, जगदीश कुरील, धर्मेंद्र सिंह, रुद्र प्रताप सिंह और ओमप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने वीर सेनानी को याद करते हुए ‘राना बेनी माधव अमर रहें’ के नारे लगाए।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *