✍️बाइक सवार युवक और युवती मवेशी से जा लड़े एक की मौत , एक जिला अस्पताल रेफर ✍️
✍️बाइक सवार युवक और युवती मवेशी से जा लड़े एक की मौत , एक जिला अस्पताल रेफर ✍️
‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिगना पुल के पास मंगलवार की रात 8.30 बजे युवक , देवा सिंह सन ऑफ राघवेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हरचंदपुर,युवती सौम्या सिंह डॉटर ऑफ अर्जुन सिंह उम्र 17 वर्ष,निवासी निराला नगर रायबरेली जो की मनगढ़ धाम से रायबरेली की ओर जा रहे थे तभी लखनऊ प्रयागराज हाईवे के बीच में जिगना पुल के पास बाइक सवार युवक की मवेशी से टक्कर हो गई

तभी 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।वही जब सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर से बात हुई तो बताया कि एक युवक और एक युवती घायल अवस्था में आए थे जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी और युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे फौरन जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वही जब जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



