✍️बैटरी रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल✍️
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️बैटरी रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल✍️
‼️जगतपुर रायबरेली ‼️
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना पिछवारा पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुई।बैटरी रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।बाइक सवार की पहचान पप्पू साहू पुत्र रामसनेही निवासी जैस, अमेठी के रूप में हुई है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि पप्पू साहू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी।एम्बुलेंस पायलट दीपचंद्र और एमटी अंकित यादव मौके पर पहुंचे।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर ले
जाया गया।यहां डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर ने बताया कि घायल की हालत चिंताजनक थी।प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है।घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है✍️

✍️ पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



