उत्तरप्रदेशरायबरेली

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” योजना प्रारम्भ, आवेदन कर ले लाभ


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

  1. *”मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” योजना प्रारम्भ, आवेदन कर ले लाभ*

रायबरेली, 21 अप्रैल 2025
उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र रायबरेली परमहंस मौर्य ने बताया है कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति प्रदान करने, प्रोत्साहित करने एवं प्रदेश में नवोन्मेषी उद्योगों की स्थापना एवं अधिकाधिक रोजगार सृजन के अवसर उत्पन्न करने हेतु “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” योजना प्रारम्भ की गयी है। उक्त योजनान्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रु. 5.00 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजनान्तर्गत जनपद रायबरेली का लक्ष्य 2200 निर्धारित किया गया है।


उपयुक्त उद्योग में योजना की पात्रता व शर्तों के बारे मे जानकारी देते हुए बताया है कि आवेदक उ.प्र. का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक न्यूनतम कक्षा-08 उत्तीर्ण होना चाहिए, इंटरमीडियट उतीर्ण अथवा समकक्ष की वरीयता दी जायेगी। आवेदक सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं यथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी कौशल उन्नयन तथा टूलकिट योजना, अ.जा./अ.ज.जा. एवं अ.पि.व. प्रशिक्षण योजना, उ.प्र. कौशल विकास मिशन अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाण-पत्र / डिप्लोमा / डिग्री धारक हो। पूर्व में पी.एम. स्वानिधि योजना के अतिरिक्त केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी अन्य योजना में ऋण, ब्याज अथवा पूजी उपादान का लाभ प्राप्त न किया हो। योजनान्तार्गत स्वयं का अंशदान केटगरीवाइज सामान्य 15% अ.पि.व. 12.5% एवं अ.जा./अ.ज.जा. एवं दिव्यांग हेतु 10% निर्धारित है।
उपयुक्त उद्योग ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि योजनान्तर्गत 04 वर्षों हेतु अधिकतम रु 5.00 लाख तक का ब्याजमुक्त एवं कोलेटरल फ्री ऋण। परियोजना लागत का 10% अतिरिक्त मार्जिन मनी सब्सिडी। डिजिटल ट्रांजैक्शन के सापेक्ष रु. 1.00 प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम रु. 2000/- प्रतिवर्ष अतिरिक्त अनुदान। सीजीटीएमएसई कवरेज हेतु आवश्यक धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी।
योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र रायबरेली कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *