✍️खाद्य सुरक्षा विभाग जगतपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया✍️

✍️खाद्य सुरक्षा विभाग जगतपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा जगतपुर चौराहे पर स्थित बंगाली स्वीट्स हाउस से मिल्क केक, चमचम, छेना एवं बर्फी के कुल 4 नमूने परीक्षण हेतु संग्रहित किए गए। उसके उपरांत चौराहे पर स्थित गुप्ता स्वीट्स हाउस से छेना मिठाई, खोया एवं पनीर के कुल 3 नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान बंगाली स्वीट्स हाउस में लगभग 02 कुंतल प्रदूषित खाद्य सामग्री बरामद की गई, जिसमें बची हुई मिठाइयाँ, कच्ची खाद्य सामग्री तथा अन्य अवशिष्ट पदार्थ प्लास्टिक के डिब्बों में अव्यवस्थित अवस्था में संग्रहित थे। यह संपूर्ण सामग्री मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाई गई।उक्त सामग्री को विक्रेता द्वारा मौके पर ही नष्ट कराया गया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹40,000आंका गया✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



