राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु आहूत की गयी बैठक

Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु आहूत की गयी बैठक
रायबरेली 14 जुलाई 2025
माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान से परिचित कराने के लिए दीवानी न्यायालय, रायबरेली में समस्त न्यायिक अधिकारीगणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान की अवधि 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 है।
राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के अन्तर्गत मा0 जनपद न्यायाधीश के द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वह वैवाहिक विवाद के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बटवारें से सम्बन्धित मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी मामले से सम्बन्धित अधिकाधिक मामलों को जिनमें सुलह-समझौता की अधिक संभावना बन रही हो, को उक्त अभियान के अन्तर्गत जिला मध्यस्थता केन्द्र ए0डी0आर0 सेन्टर, छजलापुर, रायबरेली भेजने जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये। अभियान की सफलता हेतु तहसील प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने हेतु अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने विचार साझा किये गये।
इस आयोजित बैठक में न्यायिक अधिकारीगण कुशल पाल, अनिल कुमार-पंचम, प्रतिमा, अमित कुमार पाण्डेय, गुनेन्द्र प्रकाश, रामनेत, सतीश कुमार त्रिपाठी, अभिषेक सिन्हा, पल्लवी प्रकाश व अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, सिविल जज(सी0डि0) अमित मिश्रा व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।



