उत्तरप्रदेशराजनीतिरायबरेलीव्यापार

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक संपन्न


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक संपन्न

रायबरेली, 04 दिसम्बर 2024

माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व राजकुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 14 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज(व0 श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क0 श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी। उक्त बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह द्वारा की गयी।

माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।

बैठक में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य के द्वारा मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायिक अधिकारियों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *