उत्तरप्रदेशरायबरेलीलाइफस्टाइल

एक दिवसीय रोजगार मेला 6 दिसम्बर को

Fast News UP

*एक दिवसीय रोजगार मेला 6 दिसम्बर को*

 

रायबरेली, 02 दिसम्बर । जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर) के द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना प्रशिक्षण केन्द्र पूरे बेसिन गंगागंज गेगासो सरेनी लालगंज, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 06 दिसम्बर 2023 को किया जा रहा है। रोजगार मेला में वेलस्पन इंडिया लि. द्वारा ट्रेनी आपरेटर, पद हेतु चयन प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी। आयु 18 से 30 वर्ष, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई.टी.आई. अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर सकते है। उपरोक्त कंपनियां लगभग 500 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है।

मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ (रोजगार मेला आई0डी0 8738) के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व कम्पनियों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

ब्यूरो रिपोर्ट


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *