उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️भाजपा मंडल अध्यक्ष जगतपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण और लडडू वितरण के साथ कार्यकर्ताओ ने जताई खुशी✍️

Fast News UP

Listen to this article

 

✍️भाजपा मंडल अध्यक्ष जगतपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण और लडडू वितरण के साथ कार्यकर्ताओ ने जताई खुशी✍️

‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️रायबरेली जिले के जगतपुर ब्लॉक में 25 जुलाई 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल जगतपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का स्वागत किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक राकेश सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह (श्याम जी) और भाजपा जिला प्रतिनिधि सूर्य विक्रम सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर अमरेश सिंह (मुन्ना सिंह) ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।वही भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर उनका स्वागत किया। मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों में मंडल महामंत्री अजय त्रिपाठी और अजय गौतम शामिल थे। इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष अंकित दिवेदी, प्रमोद सिंह (एसपी सिंह चौहान), श्याम त्रिपाठी, विंध्य विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह और सनी सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में मंडल मंत्री विनय सिंह भी शामिल हुए। मंडल मंत्री प्रतिनिधि संतोष तिवारी और राधे पासी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *