उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर पुलिस के द्वारा अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद दोनो आरोपियों को भेजा गया जेल✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️जगतपुर पुलिस के द्वारा अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद दोनो आरोपियों को भेजा गया जेल✍️

‼️जगतपुर, रायबरेली‼️

✍️रायबरेली जिला के जगतपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्बे में गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, जगतपुर थाना क्षेत्र के भीख कदम पुलिया के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान राजेश कुमार निवासी कस्बा थाना जगतपुर और कुसमा देवी निवासी कस्बा थाना जगतपुर के रूप में हुई है।”जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय” ने बताया कि दोनों आरोपी गांजे की तस्करी में संलिप्त थे और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद गांजे की कीमत हजारों रुपए में बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है वही इस मौके पर जगतपुर पुलिस की टीम के साथ उप निरीक्षक अमित सिंह,अजय मालिक, अमन कुमार आरक्षी जयदेव, रवि ✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *