✍️ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जगतपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, संगोष्ठी में उठी संविधान संरक्षण की पुकार✍️

✍️ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जगतपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, संगोष्ठी में उठी संविधान संरक्षण की पुकार✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जगतपुर में आज बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ‘बाबा के विचार’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके द्वारा बनाए गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कहा, “जिस महामानव ने हमें अधिकार दिए, सोचने की आज़ादी दी और समानता का मार्ग दिखाया, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके संविधान को हर हाल में संरक्षित रखें।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ
शक्तियां आज संविधान और उसके प्रदत्त अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके विचारों की रक्षा करें और उन्हें समाज में और अधिक प्रासंगिक बनाएं।कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा, “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके विचार समाज को दिशा देने वाले हैं।” संगोष्ठी के उपरांत पूर्व प्रधान सिद्धौर दिनेश कुमार एवं जगदीश कुरील को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र पांडे, शैलेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, राजकुमार पाल, देवनाथ यादव, छत्रपाल यादव, छेदीलाल यादव, कन्हैया लाल यादव, मनोज कुमार गुप्ता, इंद्रसेन, रण बहादुर सिंह, राजकुमार गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



