उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️जगतपुर सीएचसी में एक ही परिवार के चार लोगों को टाइफाइड,एक बेड पर चारो को लिटाकर हो रहा इलाज✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️जगतपुर सीएचसी में एक ही परिवार के चार लोगों को टाइफाइड,एक बेड पर चारो को लिटाकर हो रहा इलाज✍️

‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️विकास क्षेत्र के अंतर्गत बैरीहार ग्राम सभा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों को हुआ टाइफाइड,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही बेड पर परिवार के तीन लोगों को चढ़ाया ग्लूकोस रविवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में एक ही बेड पर पिता के साथ दो बच्चियों को लिटाकर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। पिता हेमंत कुमार उम्र 32वर्ष निवासी बैरिहार को बुखार आ रहा था।7 अगस्त को उन्होंने खून की जांच करवाई तो टाइफाइड पॉजिटिव निकला। घर पर छोटी बेटी रियांशी उम्र 4 वर्ष व बड़ी बेटी रिया 8 वर्ष को भी बुखार आ रहा था। 8 अगस्त को बड़ी बेटी रिया छोटी बेटी रियांशी की खून की जांच कराई तो दोनों लड़कियां भी टाइफाइड पॉजिटिव निकली।11 अगस्त को छोटे बेटे रियांश उम्र डेढ़ वर्ष को भी बुखार आ रहा था।उसका भी खून जांच के बाद बेटा भी टाइफाइड पॉजिटिव निकला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिता हेमंत के साथ-साथ छोटी रियांशी व बड़ी बेटी रिया का एक ही बेड पर ग्लूकोज चढ़ाया जाने लगा।दोनों बेटियां बेड पर लेटी हुई है। पिता बेड पर बैठकर ग्लूकोस चढ़वाया रहा है। सीएचसी केअधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों का टाइफाइड का इलाज चल रहा है। बीते 28 जुलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण टीम की सदस्य नैना गुप्ता के द्वारा साफ सफाई को लेकर ग्राम सभा,पंचायत भवन ,ग्राम सभा के विद्यालय व सामुदायिक शौचालय निरीक्षण किया था। विद्यालय में साफ सफाई को लेकर तथा ग्राम सभा में गंदी नालियों को लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण टीम के सदस्य नैना गुप्ता ने रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। नाराजगी भी जताई थी कि ग्राम सभा में काफी गंदगी फैली हुई है। ग्राम सभा में लगभग 1 वर्ष बीतने को है कोई भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है। जिसकी वजह से ग्राम सभा में नालियां विद्यालय की सफाई नहीं हो पा रही है। जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द सफाई कर्मी नियुक्त किया जाएगा✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *