✍️जगतपुर में नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की विशेष आरती, भजन-कीर्तन और जागरण से गूंजा पंडाल ✍️

✍️जगतपुर में नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की विशेष आरती, भजन-कीर्तन और जागरण से गूंजा पंडाल ✍️
‼️जगतपुर रायबरेली‼️
✍️रायबरेली के जगतपुर कस्बे के खेल के मैदान में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन धार्मिक उत्साह देखने को मिला। खेल मैदान में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां चंद्रघंटा की विशेष आरती का आयोजन किया गया।पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर आरती की। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारे लगाए।कार्यक्रम में मुन्ना मिश्रा,मुन्ना सिंह ,अंबिका प्रसाद चौधरी, पिंकी देवी, राजकुमार सोनी , संतोष सोनी, आलोक कुमार सोनी, सचिन सोनी,संदीप सोनी, भज्जी, रोहित सोनी, रश्मि गुप्ता, नवीन गुप्ता ,महादेव गुप्ता, दिनेश चौधरी, समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के निर्देश में पुलिस बल की तैनाती की गई। उपनिरीक्षक अमित सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अजीत सिंह, ऋषिकेश और कांस्टेबल पवन यादव, जयदेव, रवि, हरेंद्र, शिव शंकर, संतोष कार्यक्रम में उपस्थित रहे✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



