✍️विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने गरीबों को बांटे कंबल✍️

✍️विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने गरीबों को बांटे कंबल✍️
👉जगतपुर रायबरेली 👈 
✍️रायबरेली जिला के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर गांव में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने करीब 1500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया कार्यक्रम का आयोजन जलालपुर ग्राम प्रधान बिन्नू सिंह ने किया। विधायक को ग्राम प्रधान बिन्नू सिंह ने चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया,विधायक ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा के लोग परिवार की तरह हैं इनके हर सुख दुख में उपस्थित होना हमारा कर्तव्य है इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है अपने लोगों को साथ मिलकर कंबल देने का अवसर मिला, सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण के
लिए अनेकों योजनाएं संचालित की गई जिसमें हर गरीब के घर तक राशन, किसानों को समय से फसल तैयार करने के लिए किसान सम्मन निधि, पेंशन रोजगार देने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रहे हैं, हर घर जल योजना के तहत लगातार पानी की टंकियां का निर्माण कराया जा रहा है प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है वही इस मौके पर पंकज सिंह, मुन्ना मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, अंकित द्विवेदी, एसपी सिंह चौहान ,अजय त्रिपाठी, अजीज प्रधान, शुभेंद्र सिंह,मुन्ना सिंह,छोटू सिंह,सचिन सोनी,रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे ✍️
✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



