✍️जगतपुर थाना दिवस में सात शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर हुआ निस्तारण
Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
✍️जगतपुर थाना दिवस में सात शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर हुआ निस्तारण✍️
‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️शनिवार को जगतपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊंचाहार के नायब तहसीलदार सुजीत सिंह ने की।समाधान दिवस के दौरान कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जो सभी राजस्व से संबंधित थीं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी मृत्युंजय बहादुर ने बताया कि शेष शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाधान दिवस के अवसर पर कानूनगो हरी लाल, लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर, आलोक अवस्थी, उदित जयसवाल, उपनिरीक्षक जीशान, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ऋषिकेश, उपनिरीक्षक अजीत सिंह सहित कांस्टेबल पवन यादव, रवि, सोनू यादव, लवकुश, नरेश पाल, शिवशंकर यादव विपिन मिश्रा अर्चना यादव, मदन व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



