उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिरायबरेलीलाइफस्टाइलव्यापार

✍️संकटमोचन धाम पूरे रघुवीर त्रिवेदी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन✍️


Warning: Undefined array key "mode" in /home/fastnewsup/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
Fast News UP

 

✍️संकटमोचन धाम पूरे रघुवीर त्रिवेदी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन✍️

‼️जगतपुर (रायबरेली)‼️

✍️ क्षेत्र के पूरे रघुवीर त्रिवेदी स्थित संकटमोचन धाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान हनुमान जी का स्मरण किया और सुंदरकांड का श्रवण किया। संगीतमय पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते रहे। अंत में हनुमान जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस धार्मिक आयोजन के प्रमुख आयोजकों में राम दुलारे त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह, राकेश त्रिवेदी, सर्वेश त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी, अशोक त्रिवेदी, विनीत तिवारी और राहुल त्रिवेदी शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️


Fast News UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *