✍️ जगतपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक दिन में 7 लोगों को किया जख्मी ✍️
✍️ जगतपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक दिन में 7 लोगों को किया जख्मी ✍️
‼️जगतपुर रायबरेली ‼️

✍️ रायबरेली जिला के जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है कुत्तों के हमले से करीब 7 लोग जख्मी होकर इलाज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे इसमें विश्वनाथ , निवासी हरपुर हल्ला ,आर्यांश निवासी दौलतपुर,सुभाषिनी निवासी अयोध्या बख्श का पुरवा,ज्योति निवाशी सूबेदार का पुरवा,मुदित निवासी पूरे कच्छवाह ,राम राज निवासी करौती,अरमान निवासी पूरे शुक्लन को रेबीज इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनका इलाज किया। कुत्तों के हमले से जख्मी हो गए सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वही जब सामुदायिक स्वास्थ्य

केंद्र जगतपुर के फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी , ने बताया है कि गली मत रही कि सीएससी में वर्तमान समय में रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। वही जब सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीएचसी में प्रतिदिन 15 से 20 लोग रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं अस्पताल में अभी करीब 475 खुराक रेबीज इंजेक्शन की उपलब्ध है उन्होंने बताया कि इधर कुछ दिनों में कुत्तों के काटने के मामले अधिक आ रहे हैं✍️

✍️पत्रकार रितिक तिवारी की रिपोर्ट ✍️



